breakingPunjab

फिरोजपुर में पतंग उड़ाते समय 8 साल के बच्चे की मौत

6..jan..पंजाब के फिरोजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पतंग उड़ाते समय 8 साल के मासूम बच्चे की अचानक मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और लोग स्तब्ध हैं।

मृतक बच्चे की पहचान मनमीत शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनमीत स्कूल की छुट्टियां बिताने अपने नाना के घर फिरोजपुर आया हुआ था। रविवार को वह घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा।

परिजनों ने बिना समय गंवाए उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। हालांकि इतनी कम उम्र में हार्ट अटैक की आशंका ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मनमीत पूरी तरह स्वस्थ था और किसी गंभीर बीमारी की जानकारी पहले कभी सामने नहीं आई थी। प्रशासन और चिकित्सकीय टीम द्वारा मामले को गंभीरता से देखा जा रहा है और आगे की मेडिकल जांच पर भी नजर रखी जा रही है। इस दुखद घटना ने बच्चों की सेहत को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *