Punjab

डीके शिवकुमार ने नवजोत कौर सिद्धू को दी “मानसिक अस्पताल” जाने की सलाह

डीके शिवकुमार ने नवजोत कौर सिद्धू द्वारा दिए गए विवादित बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि “सीएम वही बनता है जो 500 करोड़ रुपये का सूटकेस दे” पर तीखा पलटवार किया है।नवजोत कौर सिद्धू ने दावा किया कि अगर किसी के पास इतना पैसा है, तो वही मुख्यमंत्री बन सकता है; उन्होंने यह आरोप लगाया कि पार्टी में सीएम पद के लिए ‘500 करोड़’ जैसे अवैध लेनदेन होते हैं। उत्तर में, कर्नाटक उपमुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा ऐसे बयान देने वालों को “किसी अच्छे मानसिक अस्पताल” में भर्ती करा देना चाहिए। नवजोत कौर ने बाद में कहा कि उनका बयान गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने बताया कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा था कि उन्होंने 500 करोड़ दे दिए हों या देने के लिए तैयार हों। यह टिप्पणी राजनीतिक विवाद का नया मोड़ बन गई है विपक्षी दलों ने इस बयान और प्रतिवेदन को पार्टी की आंतरिक गड़बड़ी व भ्रष्ट-प्रथा का सबूत बताते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) व आम आदमी पार्टी (AAP) ने तीखा हमला बोला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *