डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश को जोड़ने का काम किया :-प्रदीप खुल्लर
श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने अपना जीवन देश हित में नशावर किया
वंदे भारत– आज जालंधर वेस्ट में पूर्व भाजपा नेता एवं एक नूर संस्था के अध्यक्ष प्रदीप खुल्लर ने राजा गार्डन के पास अपने साथियों सहित महान राष्ट्रवादी चिंतक, शिक्षाविद् और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनायाई। खुल्लर ने बताया की माननीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक सशक्त भारतवर्ष के निर्माण के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके आदर्श और सिद्धांत देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे इसी लिए हम सब ने उनको याद किया है। फूल अर्पण करके एवं हृदय से उनको याद किया है डाक्टर साहिब की बदौलत आज हम एक देश एक निशान एक संविधान तहत जीवन बतित कर रहे है। खुल्लर ने इतिहास से भी जानून करवाया की श्यामा प्रसाद मुखर्जी (6 जुलाई 1901 – 23 जून 1953) एक भारतीय राजनीतिज्ञ, बैरिस्टर और शिक्षाविद थे, जिन्होंने जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल में भारत के पहले उद्योग और आपूर्ति मंत्री (वर्तमान में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के रूप में जाना जाता है ) के रूप में कार्य किया। नेहरू के साथ अनबन के बाद ,लियाकत-नेहरू समझौते का विरोध करते हुए , मुखर्जी ने नेहरू के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मदद से उन्होंने 1951 में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ववर्ती भारतीय जनसंघ की स्थापना की
वह 1943 से 1946 तक अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष भी रहे। 1953 में जब उन्होंने राज्य की सीमा पार करने की कोशिश की तो उन्हें जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें अस्थायी रूप से दिल का दौरा पड़ने का निदान किया गया और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया लेकिन एक दिन बाद उनकी मृत्यु हो गई। चूंकि भारतीय जनता पार्टी भारतीय जनसंघ की उत्तराधिकारी है, इसलिए इसके सदस्यों द्वारा मुखर्जी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का संस्थापक भी माना जाता है।
श्रद्धा सुमन भेंट करने वालो में प्रदीप खुल्लर सुरजीत सिंह भुल्लर कमलजीत सिंह अमृत पाल मक्कड़ पप्पू पंडित हरप्रीतपाल बिट्टू राम तीरथ विकल कुमार सुमित चूहानआदि हाज़िर थे।
