पंजाब के स्कूलों के लिए बड़ी खबर
26..jan..पंजाब (Punjab) के स्कूली बच्चों और अभिभावकों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने कल यानी 27 जनवरी को पंजाब के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। इस फैसले से पूरे राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को एक दिन का अवकाश मिलेगा।.इस छुट्टी की घोषणा खुद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की है। मुख्यमंत्री ने यह ऐलान होशियारपुर में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद किया। उनके इस फैसले से स्कूल शिक्षा से जुड़े सभी लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।.मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए राज्य भर के स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने कड़ी मेहनत की है। परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य आयोजनों की तैयारियों में छात्रों और शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।.सीएम मान ने बताया कि सरकार बच्चों और शिक्षकों की मेहनत और योगदान को सम्मान देने के लिए 27 जनवरी को स्कूलों में छुट्टी देने का फैसला कर रही है। यह छुट्टी एक तरह से उनकी मेहनत के लिए सरकार की ओर से धन्यवाद है।.सरकारी घोषणा के अनुसार, पंजाब के सभी सरकारी और निजी स्कूल 27 जनवरी को बंद रहेंगे। हालांकि, स्कूलों से जुड़े अन्य संस्थानों को लेकर अलग से निर्देश जारी किए जा सकते हैं।.इस घोषणा के बाद राज्य भर के स्कूली बच्चों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। अभिभावकों ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।


