हाईवे पर लूट करने वालों को पकड़ DSP सुरेंद्र कुमार धोगड़ी को मिली थी वाहवाही, वही लुटेरा चकमा देकर हुआ थाने से फरार
हाईवे पर लूट करने वालों को पकड़ DSP सुरेंद्र कुमार धोगड़ी को मिली थी वाहवाही,
वही लुटेरा चकमा देकर हुआ थाने से फरार

वंदे भारत – हाईवे पर लूट करने वाले मामलों में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही थी, वही लुटेरों को थाना CIA के प्रभारी ने कई दिनों की मेहनत के बाद काबू कर वारदात ट्रेस की थी. इसके बाद सीआईए टीम की मेहनत को काफी ज्यादा प्रशंसा भी मिली थी ,डीएसपी सुरेंद्र धोगड़ी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खूब वाहवाही भी लूटी थी ,अब वही लुटेरा पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गया है ,पुलिस ने अमृतसर के कुख्यात अपराधी अजय पाल को गिरफ्तार किया था जिसके पास से लूट की गाड़ियां और साथ ही नशा भी बरामद किया गया था। फिलहाल पुलिस को चकमा देकर अपराधी फरार हो चुका है और सीआईए टीम की किरकिरी कर गया है

