news

दिल्ली में कमाया, गोवा में लुटाया! ED की छानबीन में होश उड़ा देने वाले खुलासे

वंदे भारत(हर्ष शर्मा) दिल्ली शराब नीति घोटाले मामलें में गुरुवार को ED द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया|अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है| ED दस्तावेजों के मुताबिक गोवा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के लिए काम कर रहे वालंटियर को नगद में पेमेंट की गई थी|दस्तावेजों के मुताबिक पांच लोगों से ED ने पूछताछ की|

प्राप्त जानकारी के अनुसार ED द्वारा गोवा चुनाव में उम्मीदवारों को मिले पैसे की भी जांच हो रही है| जिन लोगों से पूछताछ की गई उसमें नित्यानंद उपाध्याय, आरपी लवांडे, आरोन सुचुवृत, डे इस्लाम काजी और मानास्वामी शामिल हैं. ED दस्तावेजों के मुताबिक इन लोगों को नगद में पैसा देकर बिल किसी और काम के लिए काटे गए थे. इस मामले में गिरफ्तार विजय नायर ने कुछ फर्मों को यह फर्जी इनवॉइस काटने को कहा था|

ED अब इस मामले की भी जांच कर रही है कि गोवा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को भी रिश्वत की इसी रकम से पैसा मिला था या नहीं|ED गोवा में कुछ और लोगों से पूछताछ कर सकती है. मालू हो कि कांग्रेस पार्टी ने ही शराब घोटाला की शिकायत की थी और इस मामले में एक्शन लेने के लिए दिल्ली पुलिस को पत्र भी लिखा था| साथ ही कांग्रेस पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी|

सुप्रीम कोर्ट से केजरीवाल ने वापस ली याचिका

वहीं सुप्रीम कोर्ट से अरविंद केजरीवाल ने अपनी याचिका भी वापस ले ली है. अभिषेक मनु सिंघवी ने यह जानकारी जस्टिस संजीव खन्ना के साम दी| उन्होंने कहा इस मामले में हम अपनी बात निचली अदालत में रखेंगे| अब सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल मामले की सुनवाई नहीं होगी| बता दें कि के| कविता ने भी सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की थी, जिसपर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें निचली अदालत जाने को कहा|