पंजाब के कई जिलों में भूकंप के झटके, काम छोड़ दफ्तरों से बाहर निकले लोग
वंदे भारत 24 -: शहर में भूकंप के तेज झटके लगे। इस दौरान लोग अपने दफ्तरों और घरों से लोग बाहर निकल आए। मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटकों की तीव्रता 5.4 मापी गई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल में भी भूकंप के तेज महसूस किए गए है। बता देंकि करीब सैकेंड तक भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है। हालांकि इस दौरान कोई जानी नुकसान होने का मामला सामने नहीं आया है।

