Crime

पंजाब के कई बड़े घोटलों में हुई ईडी की एंट्री, आरोपितों की प्रॉपर्टियां अटैच; रिकॉर्ड तलब कर चुकी टीम

वंदे भारत- पंजाब में ईडी की बड़ी कार्रवाई।पंजाब से जुड़े करीब आधा दर्जन के करीब बड़े मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री हो चुकी है। पिछले तीन माह में ईडी की ओर से कई बड़े मामलों में आरोपितों की प्रापर्टियों को अटैच किया गया है। आरोपितों की प्रॉपर्टियां अटैच ईडी की ओर से सिंचाई घोटाले से लेकर ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में हुए 1200 करोड़ रुपये के एयरपोर्ट रोड़ घोटाले में आरोपितों की प्रॉपर्टियों को अटैच किया गया है।


राजजीत के मामले में भी ईडी की एंट्री वहीं अब ईडी की ओर से गमाडा में हुए अमरूद घोटाले के मामले में भी रिकार्ड तलब किया गया है। इसके अलावा ड्रग्स तस्करी में बर्खास्त किए गए एआइजी राजजीत के मामले में भी ईडी की एंट्री हो चुकी है इस मामले में भी ईडी की ओर से रिकार्ड मांगा गया है। हालांकि राजजीत सिंह पिछले दो माह से फरार चल रहा है।

विजिलेंस ब्यूरो और स्पेशल टास्क फोर्स की छापेमारी जारी आरोपित की गिरफ्तारी के लिए विजिलेंस ब्यूरो और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की ओर से लगातार छापेमारी जारी है। बीते मई ईडी की ओर से अकाली सरकार में दौरान हुए 1200 करोड़ रुपए के सिंचाई घोटाले मामले में आरोपित गुरिंदर सिंह व उसकी पत्नी की प्रिवेंशन आफ मनी लॉन्डिंग एक्ट (पीएमएलए) 2002 के तहत 112 करोड़ की चल अचल संपत्ति को अटैच किया है। इनमें से 70.15 करोड़ अंचल है। जबकि बैंक खातों में पड़े 41.40 करोड़ रुपये है।


रुमद मुआवजा घोटाले की हो सकती है कार्रवाई
पंजाब और चंडीगढ़ में कुल 27 अचल संपत्ति है। 2017 में गमाडा में एक हजार करोड़ रुपये घोटाले में ईडी ने गमाडा के पूर्व मुख्य इंजीनियर सुरिंदरपाल सिंह उर्फ पहलवान उनके पारिवारिक सदस्यों से संबंधित 37.26 करोड़ की संपत्तियों को अटैच किया है। ईडी अब अरुमद मुआवजा घोटाले और ड्रग्स मामले में बड़ी कार्रवाई कर सकती है।