केजरीवाल से ED की पूछताछ शुरू, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी
वंदे भारत(हर्ष शर्मा) दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका लगा है। केजरीवाल को गिरफ्तारी से राहत नहीं मिली है। हाई कोर्ट ने केजरीवाल को दंडात्मक कार्रवाई से कोई अंतरिम सुरक्षा देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि इस स्तर पर हम अंतरिम राहत देने के इच्छुक नहीं हैं। हालांकि, अदालत ने इस नई अंतरिम याचिका पर ED से जवाब मांगा और मामले को 22 अप्रैल, 2024 के लिए सूचीबद्ध कर दिया। दिल्ली शराब घोटाले में ईडी की ओर से जारी 9वें समन में भी सीएम केजरीवाल पेश नहीं हुए। केजरीवाल ने इस समन पर सवाल उठाते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई हुई।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ED ने केजरीवाल के घर पर छापेमारी की है। कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी। केजरीवाल के घर के बाहर भारी पुलिस बल्त तैनात किया गया है।और किसी को भी घर के अंदर नहीं आने दिया जा रहा।
