शिक्षण संस्थान बने देह व्यापार की मंडी , जालंधर के इस इंस्टिट्यूट में पास करवाने के बदले सेक्स की डिमांड
शिक्षण संस्थान बने देह व्यापार की मंडी
जालंधर के इस इंस्टिट्यूट में पास करवाने के बदले सेक्स की डिमांड
वंदे भारत – जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में शुक्रवार देर रात प्रोफेसर के खिलाफ छात्राओं ने जमकर हंगामा कर दिया। छात्राओं ने उक्त प्रोफेसर पर आरोप लगाए हैं कि प्रोफेसर ने एग्जाम में पास करवाने के बदले छात्रा से रेप करने की कोशिश की। यह आरोप एमबीए कर रही एक छात्रा ने प्रोफेसर पर लगाए हैं, जिसे लेकर जालंधर के महिला सेल को भी शिकायत दी गई है जिसमें आज महिला सेल के अधिकारी कार्यवाही कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक पता चला है कि करीब 11 माह पहले ही उस प्रोफेसर ने संस्थान ज्वाइन किया था।

प्रोफेसर एमबीए के साथ-साथ पीएचडी की छात्राओं के साथ भी गलत हरकतें कर चुका था, मिली जानकारी के अनुसार यह सारा सिलसिला शुक्रवार को दोपहर के वक्त शुरू हुआ था । प्रोफेसर ने छात्रा के साथ रेप करने की कोशिश की और उसने कहा कि वह छात्रा को पेपर में पास करवा देगा छात्र ने इसका विरोध प्रकट किया और तुरंत अपने साथी छात्राओं को इकट्ठा कर लिया। मामले की जानकारी तुरंत संस्थान को दी गई छात्राओं का आरोप था कि संस्थान द्वारा मामले में कोई कार्यवाही तक नहीं की गई देर रात तक मामले को सुलझाने की बस कोशिश की जा रही थी

