Breaking News
अश्वनी शर्मा को सौंपी गई कमान, पंजाब BJP में नई सियासी हलचल! पंजाब में डायरिया का कहर, 2 की मौत, मरीजों की संख्या 60 से पार रियल एस्टेट के नाम पर करोड़ों की ठगी, ‘नटवरलाल’ पर दर्जनों लोगों से धोखाधड़ी का आरोप अभिनेत्री तानिया के पिता पर फायरिंग करने वाले बदमाशों का एनकाउंटर, 3 गिरफ्तार पंजाब सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला! 7 जुलाई को होगी कैबिनेट बैठक, 10 जुलाई को बुलाया गया विधानसभा का विशेष सत्र जालंधर में कांग्रेस नेता पर FIR के बाद गिरी गाज, छह साल के लिए पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता पंजाब में गोमांस तस्करी का खुलासा: फगवाड़ा के ढाबे के पीछे बने प्लांट से 29 क्विंटल गौमांस बरामद, 8 आरोपी गिरफ्तार बेंगलुरु से दिल्ली की फ्लाइट में बड़ा हादसा टला: उड़ान से ठीक पहले कॉकपिट में बेहोश हुए Air India के पायलट अमृतसर में गैंगवार: मूसेवाला के हत्यारे के भाई को गोलियों से भूना, इलाके में दहशत जालंधर में वायरल ऑडियो ने मचाया हड़कंप: AAP वर्कर और पार्षद पति के बीच तीखी बहस, गालियों और पैसों के लेन-देन के आरोप

‘जब 84 के दंगों में सिखों के गले में टायर बांधकर जलाया जा रहा था..’, पंजाब में कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

July 8, 2025 6:07 am

today in focus

531 Views

वंदे भारत (हर्ष शर्मा) आज गुरु अर्जुन देव के शहादत दिवस (30 मई 1606) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब पहुंचे हैं। यहाँ वे लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के प्रचार हेतु होशियारपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि, पंजाब हमारे भारत की पहचान है, ये हमारे गुरुओं की पवित्र भूमि है।

उन्होंने कहा कि, आज देश में आकांक्षाएं नई हैं, आज देश में उम्मीदें नई हैं, आज देश में आत्मविश्वास नया है। दशकों बाद ऐसा समय आया है, पूर्ण बहुमत वाली केंद्र सरकार ​हैट्रिक लगाने जा रही है। इसकी सबसे बड़ी वज​ह है ‘विकसित भारत’ का सपना। आज हर भारतीय ‘विकसित भारत’ के सपने के साथ ए​करूप हो गया है और इसलिए हर देशवासी हमें आशीर्वाद दे रहा है। उन्होंने कहा कि, आज जब पंजाब के लोग, दूसरे राज्यों के लोग विदेश जाते हैं, तो खुद देखते हैं कि वहां भारत और भारतीयों की इज्जत कितनी बढ़ गई है। जब देश में दमदार सरकार होती है, तो विदेशी सरकारें भी हमारा दम देखती हैं। प्रधानमत्री ने कहा कि, आज भारत में दमदार सरकार है। जो दुश्मन के छक्के छुड़ा दे। जो दुश्मन को घर में घुसकर मारे। जो भारत को आत्मनिर्भर बनाए। जो भारत को समृद्ध बनाए।

पीएम मोदी ने संत रविदास का स्मरण करते हुए कहा कि, गरीब कल्याण मेरी सरकार की बहुत बड़ी प्राथमिकता है और इसमें गुरु रविदास जी की प्रेरणा है। गुरु रविदास जी कहते थे- ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न, छोट-बड़ो सब सम बसे, रैदास रहै प्रसन्न। उन्होंने कहा कि, बीते 10 वर्षों में हमने गरीब से गरीब को मुफ्त अनाज और मुफ्त इलाज की सुविधा दी है। आज किसी भी गरीब, दलित, वंचित मां की संतान को भूखे पेट नहीं सोना पड़ता। आज किसी गरीब महिला को अपनी बीमारी छिपाने की मजबूरी नहीं है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि, चुनाव की इस भागदौड़ में भी हमारी सरकार एक पल भी व्यर्थ नहीं कर रही है। सरकार बनते ही अगले 125 दिन में क्या होगा? इसके रोडमैप पर काम कर लिया गया है। इसमें भी 25 दिन विशेष तौर पर युवाओं के लिए रखे गए हैं। अगले 5 साल में कौन से बड़े निर्णय लेने हैं, इसकी भी रुपरेखा खींची जा चुकी है। अगले 25 साल के विजन पर भी हमारी सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। पीएम मोदी ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस और इंडी गठबंधन के स्वार्थ और वोट बैंक की राजनीति ने देश का बहुत नुकसान किया है। वोट बैंक के प्रति अपने प्यार के कारण देश के बंटवारे के समय करतारपुर साहिब पर अपना अधिकार नहीं जता पाए। यही लोग हैं, जो अपने वोट बैंक के लिए लगातार राम मंदिर का विरोध करते रहे। तुष्टिकरण की राजनीति के कारण इंडी गठबंधन सीएए का विरोध कर रहा है।

उन्होंने कहा कि, आजकल देश के लोग इंडी गठबंधन वालों से संविधान-संविधान की रट सुन रहे हैं। ये वो लोग हैं जिन्होंने इमरजेंसी में संविधान का गला घोंट दिया था। जब 84 के दंगों में सिखों के गले में टायर बांधकर जलाया जा रहा था, तो इन्हें संविधान की नहीं सूझी।

Harsh Sharma
Author: Harsh Sharma

Journalist

100% LikesVS
0% Dislikes

Today's Special