एंडेवर कार ने बरपाया कहर, ASI सहित तीन लोगों को मारी टक्कर, 1 की मौत
एंडेवर कार ने बरपाया कहर, ASI सहित तीन लोगों को मारी टक्कर, 1 की मौत
वंदे भारत- (सुरभि शर्मा) जनकपुरी इलाके में एक एंडेवर कार ने पंजाब पुलिस के ASI सहित तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक हरदीप सिंह की मौत हो गई और ASI जसबीर सिंह सहित दो घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया है। जबकि थाना डिवीजन नंबर 2 अंतर्गत चौकी जनकपुरी की पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने एंडेवर को भी कब्जे में ले लिया है। आरोपियों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

