वन्दे भारत 24 न्यूज़ का किसी ओर वेब पोर्टल, चैनल, न्यूज़ पेपर ओर सोशल प्लेटफार्म से कोई भी सम्बन्ध नहीं है।
Breaking News
मजीठिया के करीबी की गिरफ्तारी: जालंधर-अमृतसर कनेक्शन भी सामने दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण पर तेज़ी से काम कर रही सरकारी टीमें CM रेखा गुप्ता दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन से ज्यादा आतंकियों को किया गिरफ्तार संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे कर्मचारी की मौत, बहन ने हत्या का शक जताया लोहियां में मां-बेटी से दरिंदगी—पुलिस का कड़ा शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ़्तार पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव की घोषणा, राजनीतिक गतिविधियाँ तेज़ जालंधर में पंजाब रोडवेज कर्मचारियों का चक्का जाम, बस स्टैंड अनिश्चितकाल के लिए बंद जालंधर बच्ची हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: लापरवाही बरतने पर ASI मंगतराम डिसमिस, पुलिस कमिश्नर का सख्त रुख आप नेता दलजीत राजू पर तड़के 1:30 बजे चली गोलियां, बाल-बाल बची जान फगवाड़ा: दिनदिहाड़े घर में चोरी, लाखों की नकदी और सोने के गहने चोरी

जंगल से आ रही थी अजीब आवाज, मंजर देख डर गया शख्स, सीधे पहुंच पुलिस के पास

December 1, 2025 6:31 am

today in focus

105 Views

वंदे भारत (हर्ष शर्मा) महाराष्ट्र के सावंतवाड़ी के रोनापाल-सोनोरली के घने जंगल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।इधर जंगल में जानवरों को चराने ले जा रहे चरवाहे को कुछ आवाज आई। यह किसी महिला के चिल्लाने की आवाज थी।चरवाहे ने जैसे ही आवाज सुनी और उस ओर गया तो सामने का दृश्य देखकर चौंक गया। उसने जंगल के बीच में एक महिला को जंजीरों से बंधा हुआ देखा।यह महिला अमेरिकी थी।

यह दृश्य देखकर चरवाहा गांव की ओर भागा। उन्होंने यहां जाकर लोगों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया।पुलिस ने जंगल में जाकर जंजीर से बंधी महिला को छुड़ाया। उसके दाहिने पैर को जंजीर से बांधकर एक पेड़ से बांध दिया गया था। परिणामस्वरूप, वह बहुत सूज गया था। हैरान कर देने वाली बात यह है कि यह महिला पिछले तीन दिनों से जंगल में बंधी हुई थी। वह भारी बारिश में बिना भोजन और पानी के यहां थी।

महिला के आधार कार्ड पर तमिलनाडु का पता

सावंतवाड़ी पुलिस इंस्पेक्टर अमोल चव्हाण ने कहा, महिला बोलने की हालत में नहीं थी। हालांकि कागज पर लिखी जानकारी के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि वह अमेरिका की रहने वाली है। उसके आधार कार्ड पर तमिलनाडु का पता लिखा है। सारी जानकारी जांचने के बाद आगे की जांच की जा रही है।

महिला के दस्तावेजों के मुताबिक वह तमिलनाडु की रहने वाली है और उसका नाम ललित कायी कुमार एस है। हालांकि, वह अमेरिका में बस गई थी। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। चूंकि वह अभी कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थी, इसलिए यह अभी तक समझ में नहीं आया कि उसे किसने और क्यों बांधा था। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Vande Bharat 24
Author: Vande Bharat 24

50% LikesVS
50% Dislikes

Today's Special