वन्दे भारत 24 न्यूज़ का किसी ओर वेब पोर्टल, चैनल, न्यूज़ पेपर ओर सोशल प्लेटफार्म से कोई भी सम्बन्ध नहीं है।
Breaking News
मजीठिया के करीबी की गिरफ्तारी: जालंधर-अमृतसर कनेक्शन भी सामने दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण पर तेज़ी से काम कर रही सरकारी टीमें CM रेखा गुप्ता दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन से ज्यादा आतंकियों को किया गिरफ्तार संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे कर्मचारी की मौत, बहन ने हत्या का शक जताया लोहियां में मां-बेटी से दरिंदगी—पुलिस का कड़ा शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ़्तार पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव की घोषणा, राजनीतिक गतिविधियाँ तेज़ जालंधर में पंजाब रोडवेज कर्मचारियों का चक्का जाम, बस स्टैंड अनिश्चितकाल के लिए बंद जालंधर बच्ची हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: लापरवाही बरतने पर ASI मंगतराम डिसमिस, पुलिस कमिश्नर का सख्त रुख आप नेता दलजीत राजू पर तड़के 1:30 बजे चली गोलियां, बाल-बाल बची जान फगवाड़ा: दिनदिहाड़े घर में चोरी, लाखों की नकदी और सोने के गहने चोरी

हेलेन का 61 साल पुराना गाना दोबारा इंटरनेट पर वायरल, अंदाज देख हार जाएंगे दिल

December 1, 2025 6:31 am

today in focus

104 Views

वंदे भारत (हर्ष शर्मा) बॉलीवुड के 50 और 60 के दशक की क्वीन अगर किसी को कहा जाता है तो वो हेलेन हैं। हेलेन को भारत की कैबरे क्वीन कहा जाता था। उनका कोई भी गाना ऐसा नहीं होता था जो सुपरहिट ना हो। इस वजह से ही उन्हें डांसिंग के मामले में सबसे ऊपर माना जाता है। उन्होंने कई आइटम सॉन्ग किए थे जो आज भी फेमस हैं। आज की जनरेशन की एक्ट्रेसेज भी हेलेन को अपना गुरु मानती हैं वो उनकी तरह डांस करना चाहती हैं । हेलेन का एक गाना था जो एक बार फिर वायरल हो गया है। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

https://www.instagram.com/reel/C83buyxoET4/?igsh=NWV1cjY1NHhsZjk=

मैंने कहा था आना संडे को

हेलेन का ये गाना फिल्म उस्तादों के उस्ताद का है। इस गाने का नाम मैंने कहा था ‘आना संडे को, मंडे को चले आए क्यों’ है. इस गाने को आशा भोसले और मोहम्मद रफी ने गाया है। गाने में हेलेन और जॉनी वॉकर डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों को डांस करता देख आपका मन भी खुश हो जाएगा। इस ब्लैक एंड व्हाइट गाने को सुनकर आपको इसे बार-बार सुनने का मन करेगा।

फैंस हुए खुश

इस गाने को सुनने के बाद फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- ओह गॉड सो क्यूट सॉन्ग, ओल्ड इस गोल्ड हमेशा शानदार। एक यूजर ने लिखा- फिल्म, उस्तादों के उस्ताद, 1963. आवाज, रफी, आशा भोसले। वहीं दूसरे ने लिखा- लाजवाब गाना। एक ने लिखा- उफ्फ हेलेन जी। फिल्म उस्तादों के उस्ताद की बात करें तो इसमें प्रदीप कुमार, अशोक कुमार, शकीला, अनवर हुसैन, जॉनी वॉकर और हेलेन अहम किरदार निभाते नजर आए थे। इस फिल्म को ब्रज ने डायरेक्ट किया था। हेलेने ने हमेशा से अपने डांस से फैंस को दीवाना बना है फिर वो चाहे मेरा नाम चिन चिन चू, ओ हसीना जुल्फो वाली हो या पिया तू अब तो आजा हो। हेलेन के गानों पर आज भी उनके फैंस खूब थिरकते हैं।

Vande Bharat 24
Author: Vande Bharat 24

50% LikesVS
50% Dislikes

Today's Special