वंदे भारत (हर्ष शर्मा) भारत के सबसे सटीक फलादी सट्टा बाजार ने पंजाब को लेकर अपने पत्ते खोल दिए हैं। सट्टा बाजार ने पंजाब की सभी 13 सीटों पर अपना फैसला सुना दिया है। सट्टा बाजार की मानें तो पंजाब की 13 सीटों में सबसे ज्यादा 4-5 सीटें कांग्रेस को मिलती दिखाई देगी। दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी को सट्टा बाजार तीन-चार सीटें दे रहा है। तीसरे नंबर पर सट्टा बाजार भाजपा को दो-तीन सीटें दे रहा है|
इसके अलावा एक से दो सीटें आजाद उम्मीदवार को मिलने की संभावना है। सबसे हैरानी की बात है कि अकाली दल को सट्टा बाजार एक भी सीट नहीं दे रहा है। जालंधर सीट को लेकर भी सट्टा बाजार ने बड़ा चौंकाने वाला फैसला दिया है। कुछ दिन पहले सट्टा बाजार कांग्रेस और भाजपा में जालंधर सीट पर कड़ी टक्कर दिखा रहा था। मगर अब जालंधर की सीट भाजपा के खाते में जाती दिखाई दे रही है। इसके अलावा भाजपा होशियारपुर, लुधियाना पटियाला और फरीदकोट सीट पर भी कड़ी टक्कर दे रही है। आम आदमी पार्टी को जालंधर, अमृतसर, खंडूर साहिब, लुधियाना, श्री आनंदपुर साहिब, पटियाला सीट पर बड़ा नुकसान होता दिखाई दे रहा है।
