हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी, हुड्डा-सुरजेवाला के समर्थकों में हाथापाई, चले लात-घूसे-थप्पड़
वंदे भारत-हरियाणा के करनाल में एक बैठक के दौरान एक बार फिर से प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी देखने को मिली. यहां पर दो गुटों के समर्थक आपस में भिड़ गए और दोनों ने एक दूसरे पर लात-घूसे और हाथ चलाए.हरियाणा के करनाल में मंगलवार को पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के लिए ऑब्जर्वर पहुंचे थे. इस दौरान उनके खिलाफ गो बैक के नारे लगे. इस दौरान कार्यक्रम में कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. भूपेंद्र सिंह हुड्डा और रणदीप सिंह सुरजेवाला के समर्थकों ने एक दूसरे के साथ हाथापाई की और लात, हाथ पैर चलाए. ऑब्जर्वर योगराज जिला के प्रभारी लहरी सिंह के साथ मीटिंग के लिए पहुंचे थे. लेकिन इस दौरान उनके खिलाफ गो बैक के नारे लगे

हुआ यूं कि एक कार पर लगे लाउड स्पीकर से तेज आवाज में गाने बजाए जा रहे ते. इतने में वहां पर कांग्रेस से पूर्व जिलाध्यक्ष रहे ओमप्रकाश सलूजा आ गए. उन्होंने लाउड स्पीकर कार से उखाड़ लिया. इससे दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई. हाथापाई में सलूजा का चश्मा टूट गया, लेकिन उन्होंने लाउड स्पीकर नहीं छोड़ा और जमीन पर पटक कर तोड़ दिया. इसके बाद दोनों गुटों में जमकर लात-घूंसे चले. करीब 15 मिनट तक हंगामा चला.यह सारा घटनाक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के समन्वयक योगराज भदौरिया, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समन्वयक जरनैल सिंह और एसएल शर्मा के सामने हुआ.

आरोप था कि उन्हें संगठन के गठन के लिए बैठक की कोई सूचना ही नहीं दी गई.थी. हंगामे के बाद हुड्डा गुट के समर्थक संगठन गठन की प्रक्रिया में भाग लेने के लिए विश्राम गृह के अंदर चले गए और बाहर दूसरे गुट के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी जारी रखी
