breakingBusinessPunjab

सोने की कीमतों में गिरावट: शादी से पहले खरीदारों के लिए बड़ा मौका

4 नवंबर को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। त्योहार और शादी के सीजन से ठीक पहले यह खबर उन लोगों के लिए राहतभरी है जो सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं।

एमसीएक्स (MCX) पर 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,21,800 रही, जो पिछले कारोबार से ₹657 प्रति 10 ग्राम कम है। आज के कारोबार में सोना ₹1,19,801 प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर और ₹1,20,970 प्रति 10 ग्राम के ऊपरी स्तर तक पहुंचा।

वहीं, 22 कैरेट सोना ₹789 की गिरावट के साथ ₹1,09,843 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। जीएसटी समेत इसकी कीमत ₹1,14,138 प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोना ₹646 की गिरावट के साथ ₹93,177 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है और जीएसटी जोड़ने के बाद यह ₹92,435 प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बीते दिन 24 कैरेट सोना ₹1,21,800प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹1,09,632 प्रति 10 ग्राम, और 18 कैरेट सोना ₹93,583 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था।

चांदी की कीमतों में भी कमी आई है। एमसीएक्स पर सुबह 9:53 बजे 1 किलो चांदी ₹1,46,910 रही, जो ₹848 प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्शाती है। चांदी ने ₹1,46,000 प्रति किलोग्राम का निचला स्तर और ₹1,47,230 प्रति किलोग्राम का ऊपरी स्तर छुआ।

विशेषज्ञों के मुताबिक, मौजूदा गिरावट शादी से पहले सोने-चांदी में निवेश का अच्छा अवसर हो सकता है, क्योंकि आने वाले दिनों में कीमतें फिर से बढ़ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *