IndiaJalandharnewsPunjab

ARMAAN अस्पताल में हुई महिला की मौत, परिवार ने की इंसाफ़ की माँग

वन्दे भारत 24 : जालंधर में क़रीब 42 दिन से इंसाफ़ के लिए दर-दर भटक रहे पीड़ित परिवार ने अब पंजाब सरकार से मांग की है, क़रीब डेढ़ महीना पहले अरमान अस्पताल में महिला मरीज़ सोनम मुलतानी की मौत इलाज के दौरान हो गई थी जिसके बाद महिला की मौत के इंसाफ़ के लिए परिवार ने कई धरने प्रदर्शन किए पर अभी तक पर्चा दर्ज नहीं हुआ है, परिवार ने आरोप लगाया था कि डाकटरो की लापरवाही से महिला की मौत हुई है।


 डाकटरो का एक बोर्ड पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सौंपेगा जिसके बाद ये कारवाई होनी थी पर वो रिपोर्ट आने के बाद भी पर्चा दर्ज नहीं हुआ कि इसी बीच पीड़ित परिवार को पता चला है कि अरमान अस्पताल के डाक्टर वीजा लगवाकर विदेश चले गए हैं जिस कारण परिवार को अब इंसाफ़ की उम्मीद ख़त्म होती जा रही है जिन्होंने पंजाब के सीएम मान से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है उन्होंने सीएम को चिट्ठी लिखकर मांग की है। हालाँकि डाक्टर ने सिविल अस्पताल में ये कहा है कि उनका वीजा महिला सोनम की मौत से पहले का था पर परिवार को उनकी हवाई टिकट कब हुई इसकी जाँच करवाने के लिए भी मांग की गई है। पीड़ित परिवार ने मांग की है कि डाक्टर पर जल्द पर्चा दर्ज ना हुआ तो परिवार सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *