Crime

जालंधर की STF टीम और नशा तस्करों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, तस्कर को लगी गोली

वंदे भारत-पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर है। अमृतसर में पुलिस और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक तस्कर को गोली लगी है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। तस्कर की पहचान प्रताप सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, जालंधर की स्पेशल टॉस्क फोर्स (STF) की टीम को अमृतसर के रइया में नशा तस्करों के बारे में सूचना मिली थी। सूचना पर टीम ने रइया के पास ही तस्कर को घेर लिया। खुद को घिरता देख तस्कर ने टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। दूसरी तरफ STF ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसकी टांग पर गोली लगी। टीम ने उसे तुरंत काबू कर लिया।

गोली लगने से एक तस्कर घायल हो गया। घायल तस्कर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। STF की टीम ने तस्कर से 350 ग्राम हेरोइन और एक पिस्टल जब्त की है। फिलहाल तस्कर का इलाज करवाया जा रहा है। अधिकारियों ने इस बारे में अधिक जानकारी देने से फिलहाल मना किया है। पुलिस की टीम ने मामले में अभी तक कोई ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है।