शिरोमणि अकाली दल की पहली सूचि जारी, इन 7 लोकसभा हल्कों में ये दिग्गज नेता होंगे केंडीडेट

वंदे भारत(हर्ष शर्मा) शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने संसदीय चुनाव 2024 के लिए पार्टी के 7 वरिष्ठ नेताओं के नाम घोषित किए। चुनाव का बिगुल बजाने के लिए सबसे उपयुक्त दिन ‘खालसा सिरजना दिवस’ के ऐतिहासिक और पवित्र अवसर को चुनते हुए उन्होंने उम्मीदवारों की पहली सूची इस प्रकार जारी की:
1.गुरदासपुर से डॉ. दलजीत सिंह चीमा।
2.श्री आनंदपुर साहिब से प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा।
3.पटियाला से श्री एनके शर्मा।
4.श्री अमृतसर साहिब से श्री अनिल जोशी।
5.श्री फतेहगढ़ साहिब से श्री बिक्रमजीत सिंह खालसा।
6.फरीदकोट से श्री राजविंदर सिंह (दिवंगत श्री गुरदेव सिंह बादल के पोते)।
7.संगरूर से श्री इकबाल सिंह झूंदा।

