Weather

दिल्ली में फिर बाढ़ का खतरा, पंजाब-हरियाणा में बारिश के बाद हथिनीकुंड बैराज का जलस्तर बढ़ा

वंदे भारत- देश के ज्यादातर राज्यों में बारिश से हाहाकार मचा है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो रखी है। महाराष्ट्र के कई इलाकों में मौसम विभाग ने आज फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मुंबई में तो सड़कें तालाब बन गई हैं। वहीं, पालघर आज फिर रेज अलर्ट पर है।

मौसम विभाग द्वारा भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के मद्देनजर पालघर और ठाणे में स्कूलों को शनिवार को बंद घोषित कर दिया गया है।

3:16:55 PM

जम्मू-कश्मीर के डोडा स्थित चिराला में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। एसएसपी डोडा ने बताया कि लगातार बारिश होने से डोडा-किश्तवाड़ सड़क क्षतिग्रस्त हो गई, जिसकी मरम्मत कर यातायात बहाल कर दिया गया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

3:01:37 PM

महाराष्ट्र के बुलढाणा में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हुआ।
2:43:34 PM

राजधानी दिल्ली पर एक बार फिर बाढ़ का खतरा गहरा गया है। हरियाणा में बारिश के बाद हथिनीकुंड बैराज का जलस्तर बढ़ गया है।

2:24:20 PM

पिछले 24 घंटों में पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में हुई बारिश के कारण हथिनीकुंड बैराज में जलस्तर तेजी से बढ़ा है। भारी बारिश के बाद, हरियाणा के यमुनानगर जिले में हथिनीकुंड बैराज में जल प्रवाह दर शनिवार सुबह 8 बजे 87,177 क्यूसेक से बढ़कर दोपहर 12 बजे तक 2,40,832 क्यूसेक हो गई।

1:59:41 PM

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण डोडा जिले के चिरल्ला क्षेत्र में अचानक बाढ़ आ गई। इसके चलते कई सड़कें बह गईं।
1:43:19 PM

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से लगातार हालात बिगड़ रहे हैं। इस कारण रामपुर में कई घर ढह गए और कई घरों में दरारें भी देखी गईं।

1:18:02 PM

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का दौर जारी है। जम्मू में इसके कारण चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

1:01:47 PM

रायगढ़ के इरशालगढ़ में हुई भूस्खलन की घटना में NDRF ने 3 और शव बरामद किए हैं। एक पुरुष और दो महिलाओं के शव बरामद किए गए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है।
12:28:04 PM

गुजरात के नवसारी में भारी बारिश के बाद कई हिस्सों में जलजमाव हो गया है। लगातार बारिश के कारण पूर्णा और अंबिका नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

12:20:14 PM

हिमाचल में कई जगह तेज बारिश हो रही है तो कई जगह भूस्खलन देखने को मिल रहा है। शिमला नेशनल हाईवे पर सड़क धंसने से दो कारे खाई में गिर गई हैं।

12:07:54 PM

हिमाचल के रानीताल में एमसी के कॉम्प्लेक्स के साथ नाले पर बनाया गया लेंटर धंस गया। इसके कारण यहां खड़ी एक कार नाले में गिर गई।

11:41:58 AM

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के कोंकण में भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। वहीं, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के शेष हिस्सों में अगले 5 दिनों के दौरान हल्की वर्षा जारी रहने की संभावना है।
11:24:32 AM

Weather Update Live उत्तराखंड में बारिश से कहर मचा है। आज उत्तर प्रदेश परिवहन की बस एक नदी के बीच फंस गई, जिसे क्रेन की मदद से फिलहाल नदी में ही रोका गया है। बस में करीब 70 सवारी मौजूद हैं।

10:57:24 AM

दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर 205.33 मीटर के खतरे के निशान पर अब भी बना हुआ है। इसके चलते बाढ़ प्रभावित लोगों ने शनिवार को फिर से राजधानी में राहत शिविरों में शरण ली। कई दिनों के बाद शुक्रवार रात को एक बार फिर यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।

10:39:00 AM

राजधानी दिल्ली में बीते दो दिन की तरह आज भी उमस भरी गर्मी पड़ रही है। तेज धूप खिलने से न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज हल्की बारिश की संभावना है और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
10:32:22 AM

भारी बारिश और भूस्खलन के कारण अधिकारियों द्वारा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है। इसके कारण 3000 से अधिक अमरनाथ तीर्थयात्रियों का जत्था रामबन में रोक दिया गया।

10:04:21 AM

मध्य प्रदेश में तेज बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। उज्जैन में बारिश से विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर के गणेश मंडपम में पानी भर गया, जिसे मोटर लगाकर बाहर निकाला गया। इस कारण मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंचने वाले दर्शनार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

10:02:27 AM

लेह में बादल फटने के बाद भारी तबाही देखने को मिली। एनएच पर मलबा बिखरा पड़ा है, जिसको हटाने के लिए अधिकारी जुट गए हैं।
9:59:50 AM

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने शनिवार को रायगढ़ के भूस्खलन प्रभावित इरशालगढ़ में अपना खोज और बचाव अभियान जारी रखा। अधिकारियों ने बताया कि अब तक घटनास्थल से 22 शव बरामद किए जा चुके हैं।

9:56:24 AM

महाराष्ट्र में लगातार बारिश के कारण यवतमाल में घर, सड़कें पानी में डूब गई हैं। क्षेत्र में गंभीर जलजमाव देखा गया।

9:50:26 AM

Mumbai Rain Live महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश से हालात चिंताजनक बन गए हैं। मौसम विभाग ने आज भी मुंबई समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी। इसके चलते पालघर और ठाणे में स्कूलों को शनिवार को बंद घोषित कर दिया गया है।
9:50:26 AM

Mumbai Rain Live महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश से हालात चिंताजनक बन गए हैं। मौसम विभाग ने आज भी मुंबई समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी। इसके चलते पालघर और ठाणे में स्कूलों को शनिवार को बंद घोषित कर दिया गया है।

9:47:12 AM

हिमाचल प्रदेश में मनाली के करजां व जगतसुख में बादल फटा है, जिसके चलते करजां नाले ने भारी तबाही मचाई। भूस्खलन होने के चलते दो राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिए गए हैं। 24 घंटे के दौरान चार जगह भूस्खलन हुआ। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

9:44:07 AM

हिमाचल में तीन स्थानों पर बादल फटने की खबर मिली है। वहीं, उत्तराखंड में पौड़ी के थलीसैंण में बादल फटने से आए चारों ओर मलबा फैल गया, जिसकी चपेट में आकर गोशाला और आठ छोटी पुलिया बह गई।