Punjab

अपने अफसर के डर से फोन ढूंढने के लिए 21 लाख लीटर पानी बहा दिया,..

अक्सर हम यह दुहाई देते हैं कि पानी की बर्बादी नहीं करनी चाहिए दूसरी तरफ सरकारी अफसर जिसका महंगा फोन डैम में गिर जाता है उस फूड इंस्पेक्टर ने डैम में पंप लगवाकर लाखों लीटर पानी बहा दिया। पानी इतना बहाया गया कि उसमें डेढ़ हजार एकड़ खेतोंकी सिंचाई की सिंचाई हो जाती। फोन के लिए इतना पानी बर्बाद कर देना बहुत बड़ी

लापरवाही है। आपको बता दें की छत्तीसगढ़ में एक अधिकारी ने अपना खोया मोबाइल ढूंढने के लिए कई लाख लीटर पानी फिजूल करवा दिया. ये अफसर अपने दोस्तों के साथ पार्टी इन्जॉय कर रहा था. वहां उसका मोबाइल पानी में गिर गया. बाल्टी या छोटे-मोटे गड्ढे के पानी में नहीं. बल्कि एक डैम के हिस्से में जहां झोंक के पानी भरा था. आरोप है कि फोन की तलाश में अफसर ने ऐसी खलबली मचाई कि डैम का लाखों लीटर पानी बहा दिया गया. मामला सामने आते ही विभाग ने कार्रवाई कर संबंधित अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है.