JalandharMedical & HealthnewsPunjab

एक्शन में आई Food Safety Team, अलग-अलग स्थानों से भरे 9 सैंपल

जालंधर: त्यौहारी सीजन शुरू हो गया है। वहीं मिठाईयों सहित अन्य खाने-पीने के सामानों में मिलावटी खोरों के खिलाफ फूड सेफ्टी टीम ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। जिसके चलते 9 अलग-अलग स्थानों पर फूड सेफ्टी टीम द्वारा सेंपल भी भरे गए। इन सैंपलों को टेस्ट करने के लिए लैब में भेज दिया गया है।

दरअसल, माननीय कमिश्नर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के निर्देशानुसार जालंधर में अलग-अलग स्थानों पर सैंपल भरे गए। यह सैंपल डीएचओ डॉ. सुखविंदर सिंह की निगरानी में फूड सेफ्टी अफसर प्रभजीत कौर और मुकल गिल द्वारा लिए गए। इस दौरान खाद्य पदार्थों जैसे दूध, मिठाई, बेसन, चाय पत्ती, बेसन पाउडर, कच्चा चिकन, दाल, बर्गर, मोमोज आदि के नमूने लिए गए।

फूड टीम ने यह नमूने शहर और शाहकोट के विभिन्न इलाकों से लिए है। इन नमूनों विश्लेषण के लिए राज्य फूड लैबोरेटरी भेजा गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहरवासियों को सुरक्षित, स्वस्थ और शुद्ध भोजन उपलब्ध करवाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। वहीं लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल संबंधी यह जांच अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *