Political

पूर्व डिप्टी CM ओपी सोनी की मुश्किलें बढ़ीं, अब ED करेगी आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच

वंदे भारत– आय से अधिक संपत्ति मामले में सलाखों के पीछे चल रहे कांग्रेस नेता व पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी जांच शुरू कर दी। साथ ही विजिलेंस ने उनकी संपित्त, बैंक खातों व केस से जुड़ी जानकारी मांगी है। ईडी की तरफ से इस बारे में विजिलेंस को पत्र लिखा गया है। ईडी की जांच में अगर उन पर आरोप सही मिले तो मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज होगा।


विजिलेंस ने नौ जुलाई को पूर्व डिप्टी सीएम पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया था। कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल में उन्होंने अपनी आय के ज्ञात स्त्रोतों की अपेक्षा 176.08% अधिक खर्च किया है। इसके बाद अब ईडी की केस पर नजर है। विजिलेंस से दस्तावेज लेने के बाद मामले की जांच ईडी गहनता से करेगी।

हालांकि सूत्रों के मुताबिक ईडी की जांच विजिलेंस से बिल्कुल अलग होगी। साथ ही अगर जांच में कुछ हाथ लगता है तो केस के आरोपियों की संख्या बढ़ भी सकती है। बता दें कि इससे पहले भी आय से अधिक संपत्ति से जुड़े विजिलेंस के मामलों की ईडी अपने स्तर पर जांच कर रही है। इनमें अमरूद बाग घोटाला, इंडस्ट्रियल प्लॉट घोटाला, वन घोटाला और छात्रवृति घोटाला शामिल हैं। कई मामलों की जांच काफी आगे बढ़ चुकी है।