breaking

पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल को हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

वंदे भारत(हर्ष शर्मा) पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल को हार्ट अटैक आने के बाद बठिंडा के जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। मनप्रीत अपने गांव बादल स्थित अपने घर में थे जब उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की।

बता दें आज मनप्रीत के ताऊ और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की बरसी है। इस दौरान गांव बादल में उनकी याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई है।