breakingnews

अकाली दल के पूर्व विधायक आज होंगे आप में शामिल, पार्टी देगी जालंधर लोकसभा की सीट

वंदे भारत(काजल) पंजाब के जालंधर से शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और जालंधर की आदमपुर सीट से विधायक पवन कुमार टीनू आज आम आदमी पार्टी जॉइन करेंगे। टीनू के आप में शामिल होने की चर्चा काफी समय से हो रही थी। मगर बीते दिन उन्होंने इस बात का खंडन किया था।

आप से जुड़े सूत्रों से पता चला है कि आज दोपहर के वक्त चंडीगढ़ में आप जॉइन करेंगे। बता दें कि टीनू जालंधर सीट से आप के लोकसभा उम्मीदवार हो सकते हैं, क्योंकि टीनू जालंधर में दलित वोटों पर काफी पकड़ रखते हैं।