Punjab

‘अब ले लो पानी’ वाले बयान पर भड़के हिमाचल के कैबिनेट मंत्री, भगवंत मान को दिया दो टूक जवाब

हिमाचल प्रदेश सरकार में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के बयान को गैर जिम्मेदाराना और बचकाना करार दिया. उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि इस तरह के बयान पंजाब के मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देते. उन्होंने कहा कि उत्तर भारत में जो तबाही हुई, वह बादल फटने से हुई. ऐसे में अब पानी बहकर तो नीचे की तरफ ही जाएगा. पानी ऊपर से नीचे की तरफ नहीं आ सकता. इसके लिए न तो हिमाचल प्रदेश सरकार जिम्मेदार है और न ही हिमाचल प्रदेश के लोग. पानी अगर पंजाब में जा रहा है, तो इससे हिमाचल के हक की लड़ाई खत्म नहीं हो जाती. उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार पंजाब के साथ अपने मुद्दों को बातचीत के साथ सुलझाना चाहती है. मीडिया में इस तरह के बयान देना सही नहीं है.सीएम भगवंत सिंह मान का बयानबता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान ने वीरवार को मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा था कि पूरे पंजाब में पानी भरा पड़ा हुआ है. अब हिमाचल प्रदेश और हरियाणा पानी पर अपना अधिकार नहीं मान मांग रहे.उन्होंने कहा था कि बाढ़ के पानी को भी दोनों राज्यों को अपने साथ ले जाना चाहिए.

उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार पर हमला साधते हुए कहा था कि प्रदेश हिमाचल सरकार बार-बार अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए पहुंचती हैऔर यहां हिमाचल प्रदेश से आ रहे पानी से पंजाब की जनता परेशान है. ऐसे तो हिमाचल प्रदेश सरकार पानी पर वाटर सेस लगाने की बात कर रही है और पानी को बाढ़ के पानी को लगातार पंजाब की तरफ छोड़ा जा रहा है.हिमाचल सरकार को या पानी रोकना चाहिए. भगवंत सिंह मान ने यह भी कहा था कि पंजाब तो पूरी दुनिया को बचाता आया है. आपदा के वक्त रेड क्रॉस वहां पहुंचे या न पहुंचे, लेकिन गुरु का लंगर कहां पहुंची जाता है.सीएम भगवंत सिंह मान का बयानबता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान ने वीरवार को मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा था कि पूरे पंजाब में पानी भरा पड़ा हुआ है. अब हिमाचल प्रदेश और हरियाणा पानी पर अपना अधिकार नहीं मान मांग रहे.
उन्होंने कहा था कि बाढ़ के पानी को भी दोनों राज्यों को अपने साथ ले जाना चाहिए.

उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार पर हमला साधते हुए कहा था कि प्रदेश हिमाचल सरकार बार-बार अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए पहुंचती हैऔर यहां हिमाचल प्रदेश से आ रहे पानी से पंजाब की जनता परेशान है. ऐसे तो हिमाचल प्रदेश सरकार पानी पर वाटर सेस लगाने की बात कर रही है और पानी को बाढ़ के पानी को लगातार पंजाब की तरफ छोड़ा जा रहा है.हिमाचल सरकार को या पानी रोकना चाहिए. भगवंत सिंह मान ने यह भी कहा था कि पंजाब तो पूरी दुनिया को बचाता आया है. आपदा के वक्त रेड क्रॉस वहां पहुंचे या न पहुंचे, लेकिन गुरु का लंगर कहां पहुंची जाता है.