Punjab

भारी बारिश के कारण गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे बंद

वंदे भारत- भारी बारिश के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री राजमार्ग मलबे से अवरुद्ध हो गए हैं। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी झरझर गाड़ के पास मलबा आने से अवरुद्ध है। इस संबंध में एनएच बड़कोट को सूचित कर दिया गया है। मनेरी बांध के पास एक टेंपो भी पलट गया है. गनीमत यह रही कि उस वक्त टेंपो में कोई नहीं बैठा था।


अन्यथा हादसा हो सकता था। गौरतलब है कि राज्य में अभी भी मौसम विभाग ने कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट और कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

साथ ही राज्य में भारी बारिश के कारण राज्य की नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. इसके अलावा बरसाती नदियां, नाले भी उफान पर हैं. भारी बारिश को देखते हुए सभी विभागों को पहले से ही अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं|