Crime

फरीदकोट जेल में बंद गैंगस्टर गोरू बच्चा के साथ मारपीट

शिकायत के बाद दो हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज

वंदे भारत- स्थानीय केंद्रीय माडर्न जेल में बंद लुधियाना निवासी गैंगस्टर गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा के साथ दो हवालातियों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में मारपीट से घायल गैंगस्टर की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने जेल में बंद दो अन्य हवालातियों पर केस दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में लुधियाना के साहनेवाल निवासी गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा ने बताया कि वह जेल के हाई सिक्योरिटी जोन में बंद है। अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण बीती 11 जुलाई को वह जेल में बने अस्पताल में दवाई लेने के लिए गया था। दवाई लेकर जब वह वापिस अपनी बैरक में जा रहा था तो जेल में बंद मलेरकोटला के गांव खुर्द मलेरकोटला निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ लवी व मोगा के गांव दोसांझ निवासी संदीप सिंह उर्फ सीपा ने उसे घेर लिया और उनके द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ने बताया कि इलाज के बाद गोरू बच्चा को वापस जेल भेजा जाचुका है और पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।