Horoscopenews

मिथुन, सिंह और मकर राशि के जातकों को आज गुरु आदित्य योग से मिल रहा खूब लाभ

वंदे भारत(काजल) 14 अप्रैल का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन मिथुन, सिंह और मकर राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। चंद्रमा का संचार आज मिथुन राशि में आर्द्रा नक्षत्र से हो रहा है। ऐसे में आज चंद्रमा का मंगल के साथ नवम पंचम योग बन रहा है। साथ ही आज सूर्य और चंद्रमा विषम राशियों में होकर बेहद ही शुभ योग बना रहे हैं जबकि गुरु और सूर्य की युति आज मेष राशि में होने से रविवार को गुरु आदित्य योग भी बना हुआ है। इन योगों के प्रभाव से मेष राशि के जातकों को भी आज लाभ मिलता दिख रहा है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। इनके प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि के साथ आमदनी में बढ़ोतरी का भी योग बना हुआ है। आपको वैवाहिक जीवन में आ रही बाधाओं और परेशानी से निजात मिलेगी। बिजनस करने वाले लोग कड़ी मेहनत करेंगे और इनको आज अपनी मेहनत का अपेक्षित परिणाम भी प्राप्त होगा। आपको आज सामाजिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने का भी मौका मिलेगा। निजी जीवन में तालमेल बनाए रखें। धार्मिक कार्यों में सहभागी हो सकते हैं।

वृषभ- आज का दिन वृषभ राशि के लिए मिलाजुला रहेगा। सेहत के मामले में आपको अपना खास ध्यान रखना होाग। यदि आप पहले से ही किसी बीमारी से परेशान चल रहे हैं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है इसलिए परहेज और उपचार संबंधी मामलों में लापरवाही से बचें। आपके सितारे बताते हैं कि सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से आप जुड़े हुए हैं तो अपनी प्रतिष्ठा को बनाए रखते हुए काम करें क्योंकि लोग आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। परिवार में आप अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे और लोग आपकी तारीफ भी करते नजर आएंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे और बिजनेस करने वाले लोगों को आज सहयोगियों से तालमेल बनाकर रखना होगा नहीं तो काम में बाधा आएगी।

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए काफी कुछ कर दिखाने का रहेगा। आपको कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना होगा जिनमें पारिवारिक और आजीविका संबंधी चुनौती सामिल है। वैसे आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने से आप प्रसन्न रहेंगे। किसी काम में रुकावट आ रही थी तो इससे आपको आज निजात मिल सकती है। भाइयों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आप सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप खुद को सही साबित करने की कोशिश में लगे रहेंगे लेकिन आज आपका कोई मित्र किसी बात को लेकर आपकी परेशानी बढा सकता है। सलाह है कि किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें।

कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आप दोस्तों और परिवार के साथ मनोरंजक पलों का आनंद लेंगे। आपको किसी काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि आप अपने भाई से कोई मदद मांगेंगे तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। पारिवारिक जीवन में आपसी सहयोग और स्नेह बना रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। व्यवसाय में प्रगति मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

​सिंह- आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए कई मामलों में लाभकारी रहेगा। अच्छी बात यह है कि आपका रुका हुआ या फंसा हुआ धन मिलने से आपको खुशी मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। राशि स्वामी का आपकी राशि से नवम भाव में गोचर करना आपके भाग्य को बल प्रदान करेगा और आपके विरोधी भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढेगा। नौकरी और कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों की कृपा आप पर बनी रहेगी। आज आपको दिल और दिमाग दोनों से सोच-विचार कर कुछ भी निर्णय लेना चाहिए। यात्रा आपकी सफल रहेगी।

कन्या- आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए उन्नतिदायक रहेगा। इस राशि के जातकों को शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आपको अपनी प्रतिभा को पहचानना होगा और इस दिशा में आगे बढना होगा इससे आपका सम्मान और प्रभाव दोनों बढेगा। आपको अपनी पिछली कुछ गलतियों से सबक लेते हुए अब जीवन में आगे बढने का प्रय़ास करना होगा। आपको अपने बच्चों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। जल्दबाजी में और भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय न लें। दोस्तों के साथ मनोरंजक पल बिताएं और इनसे आपको सहयोग भी मिलेगा।

​तुला- आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। किसी न किसी बात को लेकर आज आपका मूड बिगडेगा और वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। लव लाइफ में भी आज आपको समझदारी और संयम से काम लेना होगा क्योंकि प्रेमी के नाराज होने की आशंका बनती दिख रही है। कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने की कोशिश में आपका ध्यान किसी दूसरे काम पर नहीं लगेगा जिससे आपके कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं। स्वास्थ्य भी आज आपका नरम रह सकता है। आप अपने घर के नवीनीकरण पर आज धन खर्च कर सकते हैं। अचानक से कई खर्चे आने से भी आपका बजट प्रभावित होगा।

वृश्चिक- आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए उन्नतिदायक रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे और आपको कोई नई संपत्ति मिलने की संभावना भी दिख रही है। आपके लिए आज सितारे बताते हैं आपको आज अपने काम पर फोकस करना होगा और महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी खुद लेनी होगी। अपना काम दूसरों पर छोड़ेंगे तो बाद में पछताना पड़ सकता है। किसी पुराने लेनदेन की वजह से आपको आज मानसिक परेशानी हो सकती है। आपको आज कुछ घरेलू अटके कार्यों को भी पूरा करना होगा। वाहन और घर की व्यवस्था पर आपको आज धन खर्च करना पड़ सकता है।

धनु- आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियों के कारण आप थोड़े चिंतित रहेंगे, लेकिन फिर भी आप अपनी मेहनत और लगन से अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाने में सफल रहेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को ज्यादा परेशानी लेकिन आय कम होने से मानसिक कष्ट हो सकता है। काम के सिलसिले में आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। लव लाइफ के मामले में आज का दिन बेहतरीन रहेगा। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि आज बनी रहेगी।

​मकर- आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आप परिवार में किसी को कोई सलाह देंगे तो लोग उस पर अमल करेंगे और आपका प्रभाव भी बना रहेगा। पिता और पिता तुल्य किसी व्यक्ति की ओर से आपको आज लाभ मिलने वाला है। परिवार के साथ आप मनोरंजक पल बिताएंगे। यात्रा का प्लान भी बन सकता है। कार्यस्थल पर आपकी कला चमकेगी, जिससे लोग हैरान रहेंगे। आपके लिए सलाह है कि आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपका आज बेहतर तालमेल बना रहेगा।

कुंभ- आज का दिन कुंभ राशि के लिए सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आप आज सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप अपने माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी लेकिन आज लव लाइफ में आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा क्योंकि प्रेमी से किसी बात को लेकर तनाव बढ़ने की आशंका है। वैसे आज सितारे बता रहे हैं कि कुंभ राशि वालों की आज सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। आपके कुछ खर्चे आपके लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं, जिन पर आपको नियंत्रण रखना होगा।

मीन- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए उलझन और परेशानी वाला रह सकता है। किसी पुराने निवेश से आपको आज अच्छा मुनाफा नहीं मिलने से आप थोड़े चिंतित रहेंगे। काम की अधिकता के कारण आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। किसी बाहरी व्यक्ति को लेकर आपका मूड ऑफ हो सकता है और किसी परिचित से कहासुनी हो सकती है। आज आप जरूरी खर्चों पर भी अंकुश लगाने का प्रयास करेंगे। संतान के साथ आपको तालमेल बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि आपके बीच गलतफहमी भी हो सकती है। सेहत के मामले में आज आपको अपना ध्यान रखना चाहिए।