news

किसी और से शादी करने लगी प्रेमिका, नाराज प्रेमी ने बारात के खाने में मिला दिया जमालगोटा

वंदे भारत- सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर कभी-कभी सचमुच ऐसा नजारा दिखाई देता है कि होश उड़ जाते हैं। आंखों पर यकीन करना तक मुश्किल होता है।

अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो विवाह से जुड़ा मालूम होता है। इसमें बारात विवाह में शामिल होकर वापस लौट रही थी। मगर रास्ते में ऐसा कुछ हुआ कि पूरी बारात का पेट खराब हो गया। सभी बस से उतर इधर-उधर भागने लगे। घटना का वीडियो भी अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है।

प्रेमी ने खाने में मिलाया जमालगोटा

दावा किया जा रहा है कि बारातियों के खाने में जमालगोटा मिला दिया गया, जिससे पेट खराब हो गया। कहा गया कि लड़की ने अपने प्रेमी से विवाह करने से इनकार दिया। उसने किसी और से ब्याह रचा लिया और यही बता प्रेमी को पसंद नहीं आई। प्रेमी से चुपके से विवाह स्थल पर पहुंचा और बारातियों के लिए बनाए गए खाने में जमालगोटा में मिला दिया। अब जमालगोटा मिला हुआ खाना खाकर पूरी बारात की हालत पतली हो गई। सभी बस से उतर यहां-वहां भागने लगे।