Punjab

लाल किला परिसर से गायब हुआ हीरा-जड़ित सोने का कलश, कीमत करीब 1 करोड़ रुपये

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला परिसर से लाखों रुपये मूल्य का हीरा और कीमती रत्न जड़ा सोने का कलश चोरी होने की घटना सामने आई है। इस चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, लाल किला परिसर में मंगलवार को जैन धर्म का एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम में लगभग 760 ग्राम सोने से बना और हीरा, माणिक व पन्ने जड़ा कलश भी रखा गया था। अनुमानित तौर पर इसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

भीड़भाड़ के दौरान मौका पाकर अज्ञात चोरों ने इस कलश को चुरा लिया। आशंका जताई जा रही है कि चोरी की यह वारदात योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दी गई, क्योंकि कलश पर पहले से ही नजर रखी जा रही थी।

विशेष बात यह है कि लाल किला क्षेत्र को हाई-सिक्योरिटी जोन माना जाता है और यहां कई सीसीटीवी कैमरे भी लगे रहते हैं। इसके बावजूद चोरों का इस तरह सुरक्षा को चकमा देना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *