सूर्य देव की कृपा से बदलेगा इन चार राशि वालों का भाग्य, कारोबार में मिलेगी तरक्की, अपार धन की होगी वर्षा
वंदे भारत वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।

रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से सूर्यदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। सूर्यदेव की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। आज इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत
मेष राशि
किसी पैतृक सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। तनाव से बचें।संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। कारोबार पर ध्यान दें। कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।
वृष राशि
मन शान्त रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती है। सचेत रहें। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। आलस्य की अधिकता रहेगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। यात्रा लाभप्रद रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा।
मिथुन राशि
लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे। वाणी में मधुरता रहेगी। मन भी परेशान हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। यात्रा पर जाना हो सकता है। वाहन सुख मिलेगा।
कर्क राशि
आय के नवीन स्रोत भी विकसित हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। सदभाव बनाये रखें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। खर्च अधिक रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।
