Indianews

जीएसटी दरों में कटौती का तोहफ़ा, मारुति सुजुकी ने घटाए कारों के दाम

Maruti Suzuki Car Price: जीएसटी कटौती का फायदा ग्राहकों तक, 1.29 लाख रुपये तक सस्ती हुईं कारें

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने गुरुवार को बड़ा एलान किया। कंपनी ने बताया कि वह अपनी गाड़ियों के दामों में 46,400 रुपये से लेकर 1.29 लाख रुपये तक की कटौती करेगी। यह कटौती 22 सितंबर से लागू होगी।कंपनी ने यह कदम सरकार द्वारा हाल ही में की गई जीएसटी दरों में कटौती का सीधा लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए उठाया है।

कौन-कौन सी कारें हुईं सस्ती?

मारुति सुजुकी के मुताबिक, इस कटौती का सबसे ज्यादा फायदा ग्राहकों को एंट्री लेवल मॉडल्स पर मिलेगा।

  • एस-प्रेसो – 1,29,600 रुपये तक सस्ती
  • ऑल्टो K10 – 1,07,600 रुपये तक सस्ती
  • सेलेरियो – 94,100 रुपये तक की राहत
  • वैगन-आर – 79,600 रुपये तक की कमी
  • इग्निस – 71,300 रुपये तक का फायदा

कंपनी का कहना है कि यह निर्णय ग्राहकों की जेब पर बोझ कम करेगा और बिक्री को भी बढ़ावा देगा। ग्राहकों ने भी इस कदम का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में अन्य कंपनियां भी ऐसा ही कदम उठा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *