CrimeJalandharnewsPunjab

गुरु नानक नगर हत्या कांड: 4 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

जालंधर। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस ने न्यू गुरु नानक नगर के पास नागरा फाटक में 12 अगस्त की रात हुई हत्या के मामले को सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना डिविजन नंबर-1 की टीम ने वारदात में इस्तेमाल राइफल व अन्य हथियार बरामद किए हैं।

ADCP आकर्षी जैन के अनुसार मामला शिकायतकर्ता जागीरी (पुत्र प्यारा लाल, निवासी अशोक नगर) के बयान पर दर्ज हुआ। शिकायत के मुताबिक, 12 अगस्त की रात जागीरी का बेटा गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, नागरा फाटक के पास अपने रिश्तेदार के घर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। खोजबीन के दौरान शिकायतकर्ता और उसका छोटा बेटा सागर मौके पर पहुंचे, जहां कुछ लोग खड़े थे।

इसी दौरान एक व्यक्ति ने दातार (तेज धार वाला हथियार) से गुरप्रीत के सिर पर वार किया, जबकि अन्य ने भी हथियारों से हमला किया। विरोध करने पर आरोपियों ने राइफल से 4-5 गोलियां चला दीं, जिससे अन्य लोग भी घायल हो गए। गुरप्रीत को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और गुप्त सूत्रों की मदद से कुछ ही घंटों में आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है

इंदरजीत सिंह उर्फ काका (पुत्र कुलवंत सिंह), निवासी महाराजा गार्डन, उम्र 19 वर्ष

मक्को उर्फ सौरव और सैमसन उर्फ बॉबी (दोनों पुत्र डैनियल), निवासी विवेकानंद पार्क

इंदरजीत सिंह निहंग (पुत्र मखन सिंह), निवासी गली नंबर-4, रविदास नगर, जिन्दा रोड, उम्र 35 वर्ष

पुलिस ने इनके पास से एक राइफल और तीन खाली कारतूस बरामद किए हैं। वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *