गुरु नानक सिख मंदिर के प्रमुख बूटा सिंह गिल की गोली मारकर हत्या, कनाडा में बेरहमी से मारी गई गोली

वंदे भारत(हर्ष शर्मा)जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल में कनाडा बदमाशों और गैंगस्टर्स के देश के तौर पर कुख्यात होने लगा है, जहां दिन दहाड़े लोगों को गोलियां मार दी जाती है।ताजा घटान भारतीय मूल के एक प्रमुख बिल्डर की हत्या का है, जहां कनाडा के एडमोंटन में गुरु नानक सिख मंदिर के प्रमुख की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
पीड़ित की पहचान बूटा सिंह गिल के तौर पर गई है, जो कनाडा में भारतीय मूल के प्रसिद्ध बिल्डर थे। एडमोंटन पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है, कि यह घटना अलबर्टा प्रांत में एक निर्माण स्थल पर हुई है।
गुरु नानक सिख मंदिर के प्रमुख की हत्या
पुलिस ने सोमवार को जारी एक प्रेस रिलीज में कहा है, कि ” दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मरने वालों में एक शख्स की उम्र 49 साल और दूसरे की उम्र 57 साल थी। वहीं, गोलीबारी में 51 साल का एक और शख्स घायल हो गया है।”बयान में आगे कहा गया है, कि आरोपी को भी मौके पर ही मार गिराया गया है। और पीड़ित की पहचान बूटा सिंह के तौर पर गई है। प्रेस रिलीज में कहा गया है, कि घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जबकि फिलहाल पुलिस किसी आरोपी की तलाश नहीं कर रही है, क्योंकि मुख्य आरोपी मारा जा चुका है।
द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए रेडियो इंडिया के मैनेजिक डायरेक्टर मनिंदर सिंह गिल ने कहा, कि जब बहस हुई, तो निर्माण स्थल पर कम से कम तीन व्यक्ति मौजूद थे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है, कि तीनों के बीच तीखी बहस किस वजह से हुई, लेकिन मनिंदर ने दावा किया, कि घटना में एक अन्य भारतीय नागरिक, सरबजीत सिंह, एक सिविल इंजीनियर को भी गोली मार दी गई।
सरबजीत सिंह फिलहाल अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। उन्होंने अखबार को बताया, कि दोनों को गोली मारने वाला व्यक्ति भी भारतीय मूल का व्यक्ति था।
