Punjab

एसपीएस कोटे के लिए खुशी का मौका, एसपीएस से आईपीएस की प्रमोशन

वंदे भारत– अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है कि पंजाब सरकार ने अपने पत्र में 1/12/2020-4H1/1274 दिनांक 27.06.2023 से पंजाब कैडर के एसपीएस कोटे से पदोन्नति पर नियुक्त आईएस अधिकारियों की वरिष्ठता उनके नाम शामिल करने के आधार पर तय करने का प्रस्ताव भेजा है। 2014 और 2017 की चयन सूचियों में जिन्हें 07.04.2021 को अधिसूचित किया गया था।जिसमें उन्होंने अधिकारियों को उनके टाइम पीरियड के हिसाब से प्रमोशन दी है।

 


जिसमें उन्होंने चयन सूची 2014 और 2017 के अधिकारियों की वरिष्ठता/आवंटन वर्ष की गणना आईपीएस रेगुलेशन ऑफ सिओरिटी रूल्स, 1988 के नियम 3 (3)(i) के अनुसार और डीओपी एंड टी द्वारा जारी संशोधित वरिष्ठता नियमों के अनुसार की गई है।

 

इसमें राजपाल सिंह जो कि 11.05.1993 को ज्वाइन हुए थे। सतिंदर सिंह जो 12.04.1994 हो ज्वाइन हुए थे और महावीर सिंह जो 28.04.1994 ज्वाइन हो गए थे। इनको सीनियर पद के लिए प्रमोट कर दिया गया है।