breakingPoliticalPolitics

तरनतारन में उपचुनाव: हरमीत सिंह संधू को आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार घोषित

तरनतारन विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने उम्मीदवार घोषित कर दिया है। यह सीट पिछले महीने विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हुई थी।

आज आम आदमी पार्टी ने पूर्व अकाली दल के विधायक हरमीत सिंह संधू को उम्मीदवार बनाया। हरमीत सिंह संधू हाल ही में शिरोमणि अकाली दल से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने संधू पर विश्वास जताते हुए कहा कि वे ईमानदार और कर्मठ नेता हैं, जो तरनतारन में विकास कार्यों को आगे बढ़ाकर जनता की सेवा करेंगे।

हरमीत सिंह संधू की राजनीतिक अनुभव और जनता के बीच उनकी लोकप्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें इस महत्वपूर्ण उपचुनाव के लिए चुना है। मुख्यमंत्री मान ने यह भी भरोसा दिलाया कि संधू जनता की समस्याओं का समाधान करने और क्षेत्र के विकास को गति देने में पूरी मेहनत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *