खूब लड़ा वो मुर्गा बना केस प्रॉपर्टी, हर पेशी पर आएगा कोर्ट; पुलिस कर रही खातिरदारी
खूब लड़ा वो मुर्गा बना केस प्रॉपर्टी,
हर पेशी पर आएगा कोर्ट; पुलिस कर रही खातिरदारी
वंदे भारत-एक मुर्गा ऐसा जिसे बचाने की बड़ी चुनौती पंजाब पुलिस के सामने है। उसे तंदरुस्त रखना और खातिरदारी करना अधिकारियों की जिम्मेदारी का हिस्सा हो गया है । वो इसलिए क्योंकि कोर्ट का निर्देश है। देसी मुर्गा एनिमल क्रुएलिटी एक्ट के तहत पकड़ा गया। अब यही टेंशन बढ़ा रहा है। मामला बठिंडा का है। पुलिस ने मुर्गों की लड़ाई के कॉम्पिटिशन की सूचना पर रेड डाली थी। जिसके बाद इसे पकड़ा। अब यही मुर्गा केस प्रॉपर्टी हो गया है। यानि बतौर सबूत उसकी पेशी तय की गई है। यही नहीं, उसे अपनी कस्टडी में रख खिदमत भी करनी है।

मुर्गों की लड़ाई
मुर्गे ने बढ़ाई पुलिस की टेंशन कंपीटिशन बठिंडा के गांव बल्लुआना में हो रहा था। पुलिस ने जब रेड मारी तो दर्शक और आयोजक मौके से फरार हो गए। इस मुर्गे को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया। साथ में 11 ट्रॉफियां भी मिलीं और 1 शख्स को भी गिरफ्तार किया।

पीड़ित है मुर्गा
पुलिस के हिसाब से इस केस में मुर्गा पीड़ित है, क्योंकि सरकार ने पशु-पक्षियों के कॉम्टिशन पर पाबंदी लगा रखी है। ऐसे टूर्नामेंट आयोजित करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ पक्षियों और जानवरों के प्रति क्रूरता के आरोप में मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए गए हैं।

बढ़ी जिम्मेदारी, पाल रही मुर्गा
पुलिस की जिम्मेदारी बढ़ गई है। चुनौती इसकी रक्षा की है। अब उसे सेहतमंद रखना भी जरूरी है और बचाए रखना भी यही वजह है कि सेहतमंद रखने के लिए जानकार के पास उसे रख छोड़ा है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि थाने में वो अकेला रहता। अब उसकी हाजिरी लेने रोज पहुंच रही है। बठिंडा चौंकी इंचार्ज निर्मलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव बल्लुआना में मुर्गों की लड़ाई कराई जा रही है। इस पर कार्रवाई करते हुए बल्लुआना निवासी राजविंदर सिंह, जगसीर सिंह और गुरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इस मामले में राजविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया। जगसीर सिंह और गुरजीत सिंह को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

