बाढ़ के ‘कहर’ के बीच कैबिनेट मंत्री जौड़ामाजरा और जयइंदर कौर में हुई तीखी ‘बहस’!
वंदे भारत– पूरे पंजाब में भारी बारिश के पानी ने तबाही मचा रखी है। वहीं लोगों को अपने-अपने घरों को छोड़ कर अन्य स्थानों पर शिफ्ट होना पड़ रहा है। प्रशासन पूरी मुस्तैदी से राहत कार्य में जुटा हुआ है ताकि कोई दुर्घटना न हो।इसी के मद्देनज़र अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों और अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया जा रहा है और बारिश के कारण पैदा हुई इस गंभीर स्थिति का जायज़ा लिया जा रहा है।
इसी बीच सियासी घमासान की खबर सामने आई है। दरअसल, पंजाब के कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा और कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जयइंदर कौर के बीच ज़बरदस्त बहस हुई। बता दें कि पटियाला स्थित समाना के एक गांव में दोनों नेता बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे हुए थे जहां दोनों के बीच ज़बरदस्त तकरार देखने को मिली। दरअसल, दोनों के बीच यह बहस किश्ती को लेकर हुई। दोनों के मध्य बातचीत सवाल-जवाब से शुरू हुई लेकिन कुछ ही सेकेंड्स में ये बातचीत तीखी तकरार में बदल गई।
