पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट ,सरकार ने सभी स्कूल में किया छुट्टी का ऐलान
वंदे भारत – पंजाब में बढ़ते पानी के स्तर को लेकर कुछ ही दिन पहले कई जिलों में 19 अगस्त से 26 अगस्त तक स्कूल बंद कर दिए गए थे लेकिन अब पंजाब में बाढ़ के हालात को देखते हुए सभी स्कूल 26 अगस्त तक बंद कर दिए गए हैं यह जानकारी राज्य शिक्षा मंत्री हरजोत बैस ने सोशल मीडिया पर दी

शिक्षा मंत्री हरजोत बैस ने लिखा- हिमाचल प्रदेश और पंजाब के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ आ गई है ,इसे ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल बंद करने का फैसला लिया है पंजाब के सभी सरकारी, ऐडेड ,मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूल को आज यानी की 23 अगस्त से 26 अगस्त तक बंद कर दिया गया है । यह फैसला बच्चों की सुरक्षा और बाढ़ के प्रभाव से बचाव के लिए लिया गया है

