news

‘हैलो! गोल्डी बराड़ बोल रहा हूं…’, गैंगस्टर्स के नाम पर किसान से मांगी दो करोड़ की फिरौती

वंदे भारत– (हर्षशर्मा) मुक्तसर में आतंकी गोल्डी बराड़ व गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के नाम पर एक किसान से दो करोड़ की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। किसान की पत्नी की शिकायत पर मुक्तसर के थाना सदर में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जान से मारने की दी धमकी

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसके पति दो विदेशी नंबरों से दो बार व्हाट्सएप कॉल पर गोल्डी बराड़ के नाम पर पहले एक करोड़ व फिर लारेंस बिश्नोई के नाम पर दो करोड़ की फिरौती की मांग की गई। न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है।

किसान के पास सौ एकड़ जमीन है

पुलिस को दी शिकायत में नवदीप कौर संधू पत्नी गुरविंदर सिंह निवासी गांव कानियांवाली ने बताया कि उनके पास 100 एकड़ जमीन है और उनके तीन बच्चे हैं, जोकि फरीदकोट के सादिक रोड पर स्थित ताज स्कूल में पढ़ते हैं।

12 जनवरी को उसके पति गुरविंदर सिंह को विदेशी नंबर (+ -1(742) 887-0494) से व्हाट्स एप कॉल आई। जिसकी फाइल पर श्रीराम लिखा हुआ था। फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को आतंकी गोल्डी बराड़ के नाम पर एक करोड़ की फिरौती की मांग की।

फिरौती देनी ही पड़े

इसको साथ ही आरोपित ने पति से कहा कि उनको उसकी पूरी जानकारी है कि वह कब मोटर पर जाता है और कब वहां से वापस निकलता है और कहां कहां जाता है। जब मैंने फोन पर उसके साथ बात की तो वह आगे से जान से मारने की धमकियां देने लगा और कहने लगा कि आपके अपने ही उन्हें सारी जानकारी देते हैं। आरोपित ने कहा कि गोल्डी भाई ने सेवा लगाई है। फिरौती देनी ही पड़ेगी नहीं तो आपको गोल्डी बराड़ के बारे तो पता ही है।