Crime

हाईकोर्ट की चेतावनी पूरे भारत में बंद कर देंगे फेसबुक, जानिए क्या है मामला

वंदे भारत-: सोकल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुकको कर्नाटक हाईकोर्ट ने बड़ी चेतावनी दी है। कोर्ट ने कहा है कि अगर फेसबुक राज्य की पुलिस के सहयोग नहीं कर पा रहा है, तो वह इसकी सेवाओं को पूरे भारत में बंद करने के बारे में भी विचार कर सकता है। बागया है कि कोर्ट की यह टिप्पणी सऊदी अरब मेकेन्द्र एक भारतीय से जुड़े केस की जांच को लेकर आई है। आरोप है कि फेसबुक इस मामले में कर्नाटक पुलिस के साथ कथित तौर पर सहयोग नहीं कर रहा है। दक्षिण कन्नड़ जिले के बिकरनका की रहने वाली कविता की पाचिका पर सुनवाई के दौरान जस्टिस कृष्ण एस. दीक्षित की बेंच ने सोशल मीडिया कंपनी को यह चेतावनी दी। बेंच ने फेसबुक को निर्देश दिया कि फेसबुक जरूरी जानकारी के साथ पूरी रिपोर्ट एक हफों के अंदर कोर्ट के सामने पेश करे। बेंच ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार को यह बताना चाहिए कि सऊदी अरब में एक भारतीय नागरिक की फर्जी गिरफ्तारी के मुद्दे पर अब तक हमारी तरफ से क्या कदम उठाए गए है। इसी के साथ पुलिस को जांच जारी रखने और रिपोर्ट फाइल करने के आदेश दिए गए है। कर्नाटक हाईकोर्ट में दायर याचिका में याचिकाकर्ता कविता ने बताया है कि उनके पति शैलेश कुमार (52) पिछले 25 साल से सऊदी अरब की कंपनी में काम कर रहे थे।

कविता ने बताया कि उनके पति ने 2019 में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (एनआरसी) के समर्थन में फेसबुक पोस्ट डाला था। लेकिन कुछ अज्ञात लोगों ने उनके नाम पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर सऊदी अरब के शासक और इस्लाम के खिलाफ पोस्ट डाल दिए। जैसे ही शेलेश की नजर में यह बात आई, उन्होंने अपने परिवार को इसकी जानकारी दी और पत्नी ने इस मामले में मंगलुरु पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि,इस बीच सऊदी पुलिस ने शैलेश को गिरफ्तार कर दिया और उन्हें जेल में डाल दिया। इस मामले में मंगलुरु पुलिस ने जांच की और फेसबुक से फर्जी फेसबुक अकाउंट खोले जाने की जानकारी मांगी। लेकिन फेसबुक ने पुलिस की मांगों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 2021 में कती ने जांच में देरी को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की।