Breaking News
अमृतसर के सैदूपुर गांव में पूर्व अकाली सरपंच की गोली मारकर हत्या, रंजिश या सियासी दुश्मनी? जांच में जुटी पुलिस लारेंस गैंग की साज़िश नाकाम: पंजाब पुलिस ने फगवाड़ा के गैंगस्टर को किया गिरफ्तार, मध्यप्रदेश में भी थी टारगेट किलिंग की योजना रियल एस्टेट के नाम पर करोड़ों की ठगी, ‘नटवरलाल’ पर दर्जनों लोगों से धोखाधड़ी का आरोप — चूना लगाकर कई लोगों को अमेरिका फरार! पंजाब भाजपा में जल्दबाज़ी या साज़िश? अश्विनी शर्मा को प्रधान घोषित करने वाली पोस्ट से मचाया हड़कंप! अश्वनी शर्मा को सौंपी गई कमान, पंजाब BJP में नई सियासी हलचल! पंजाब में डायरिया का कहर, 2 की मौत, मरीजों की संख्या 60 से पार रियल एस्टेट के नाम पर करोड़ों की ठगी, ‘नटवरलाल’ पर दर्जनों लोगों से धोखाधड़ी का आरोप अभिनेत्री तानिया के पिता पर फायरिंग करने वाले बदमाशों का एनकाउंटर, 3 गिरफ्तार पंजाब सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला! 7 जुलाई को होगी कैबिनेट बैठक, 10 जुलाई को बुलाया गया विधानसभा का विशेष सत्र जालंधर में कांग्रेस नेता पर FIR के बाद गिरी गाज, छह साल के लिए पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

5 जनवरी 2025: इन राशियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण,इन राशियों को आज रखना होगा ध्यान

July 8, 2025 3:07 pm

today in focus

227 Views

Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 5 जनवरी के दिन रविवार है। रविवार के दिन सूर्य भगवान की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य देव की उपासना करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 5 जनवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 5 जनवरी को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी। जानें, 5 जनवरी को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा…

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छे फलों को लेकर आया है। आपके आत्मविश्वास में वद्धि होगी। माता की सेहत पहले से अच्छी होगी। नौकरी पेशा करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आय में वृद्धि के संकेत हैं। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों का आज मन अशांत हो सकता है। हालांकि ऑफिस में धैर्य के साथ काम करें और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में सफलता पा सकते हैं। सेहत के प्रति सचेत रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। व्यापारियों को ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। खर्च बढ़ेंगे।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों की आज वाणी में मधुरता रहेगी। परिवार के सदस्य की किसी बात से मन परेशान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी के सिलसिले में परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी हो सकता है। मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों की ऊर्जा आज हाई रहेगा। छात्रों का पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। मन प्रसन्न रहेगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बुद्धि के बल पर धन अर्जित करने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि- आज कन्या राशि वालों की शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कारोबार में लाभ होगा। जीवनसाथी को तरक्की मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन मुनाफे वाला सिद्ध हो सकता है। अनजान लोगों के साथ रुपए-पैसे के लेनदेन से बचें।

तुला राशि- आज तुला राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आपको बातचीत में बैलेंस बनाकर चलना चाहिए। ऑफिस की टीम मीटिंग में नए आइडिया के साथ शामिल हों। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में अफसरों से तालमेल बनाकर रखें। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि के संकेत हैं। कुछ जातकों को किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर दोबारा काम करना पड़ सकता है, जिससे निराशा का भाव मन में आएगा। पर्सनल लाइफ में थोड़ी टेंशन बढ़ सकती है।

धनु राशि- धनु राशि वालों की आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। हालांकि जीवनसाथी के साथ को लेकर मन परेशान रहेगा। ज्यादा गुस्से से बचें, वरना बीपी से जुड़ी परेशानी हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है।

मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नई उपलब्धि दिला सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखें। परिवार में सुख-शांति रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के सुअवसर मिलेंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। अपनों का साथ मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों का आज मन परेशान हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। पिता की सेहत का ध्यान रखें। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ पर नजर रखें। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। इसलिए आय व व्यय के बीच बैलेंस बनाकर चलें।

मीन राशि- मीन राशि वालों का आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। हालांकि लव लाइफ में चल रही अनबन को लेकर अशांत हो सकता है। धैर्य बनाए रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। व्यापारियों को यात्रा से लाभ होगा।

Harsh Sharma
Author: Harsh Sharma

Journalist

50% LikesVS
50% Dislikes

Today's Special