Breaking News
अश्वनी शर्मा को सौंपी गई कमान, पंजाब BJP में नई सियासी हलचल! पंजाब में डायरिया का कहर, 2 की मौत, मरीजों की संख्या 60 से पार रियल एस्टेट के नाम पर करोड़ों की ठगी, ‘नटवरलाल’ पर दर्जनों लोगों से धोखाधड़ी का आरोप अभिनेत्री तानिया के पिता पर फायरिंग करने वाले बदमाशों का एनकाउंटर, 3 गिरफ्तार पंजाब सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला! 7 जुलाई को होगी कैबिनेट बैठक, 10 जुलाई को बुलाया गया विधानसभा का विशेष सत्र जालंधर में कांग्रेस नेता पर FIR के बाद गिरी गाज, छह साल के लिए पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता पंजाब में गोमांस तस्करी का खुलासा: फगवाड़ा के ढाबे के पीछे बने प्लांट से 29 क्विंटल गौमांस बरामद, 8 आरोपी गिरफ्तार बेंगलुरु से दिल्ली की फ्लाइट में बड़ा हादसा टला: उड़ान से ठीक पहले कॉकपिट में बेहोश हुए Air India के पायलट अमृतसर में गैंगवार: मूसेवाला के हत्यारे के भाई को गोलियों से भूना, इलाके में दहशत जालंधर में वायरल ऑडियो ने मचाया हड़कंप: AAP वर्कर और पार्षद पति के बीच तीखी बहस, गालियों और पैसों के लेन-देन के आरोप

22 फरवरी 2025 राशिफल: किस राशि को मिलेगा लाभ, कौन रहेगा सतर्क?

July 8, 2025 9:41 am

today in focus

317 Views

मेष राशि- मेष राशि वाले आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। मन में निराशा व असंतोष भी हो सकता है। नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों का मन अशांत हो सकता है। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। कारोबार का विस्तार भी हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों का आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। फिर भी धैर्यशीलता बनाए रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी के लिए परीक्षा व साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पिताकी सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। यात्रा अधिक रहेगी।

तुला राशि- तुला राशि वालों का मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। सेहत के प्रति सचेत रहें। माता की सेहत का भी ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के आत्मविश्वास में कमी रहेगी, परंतु मन प्रसन्न रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।

धनु राशि- धनु राशि वालों में आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु मन परेशान हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। लाभ के अवसर भी मिलेंगे।

मकर राशि- मकर राशि वालों के मन में आशा-निराशा के भाव हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। एक लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वाले आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, परंतु धैर्यशीलता बनाए रखें। कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। किसी विदेशी कारोबार की शुरुआत हो सकती है। संतान सुख में वृद्धि होगी।

मीन राशि- मीन राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च में वृद्धि होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

Harsh Sharma
Author: Harsh Sharma

Journalist

100% LikesVS
0% Dislikes

Today's Special