breakingPunjab

जालंधर के जेपी नगर में दिनदहाड़े लूट, 87 वर्षीय महिला से सोने की चूड़ियां छीनी

16 फरवरी को जालंधर के पॉश इलाके जेपी नगर स्थित अग्रवाल होटल के पास दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई। दो अज्ञात लुटेरों ने घर में अकेली रह रही 87 वर्षीय महिला को निशाना बनाते हुए सोने की चूड़ियां लूट लीं।जानकारी के अनुसार, जनक कंवर घर में अकेली रहती हैं। उनके बच्चे विदेश में रहते हैं और उनकी देखभाल के लिए सात केयरटेकर रखे गए हैं। घटना सुबह करीब 8:15 बजे हुई, जबकि पुलिस को इसकी सूचना लगभग 10:30 बजे दी गई।मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जय इंदर सिंह ने बताया कि दो आरोपी वारदात में शामिल थे। एक आरोपी लोई में लिपटा हुआ और हाथ में चाकू लेकर घर के अंदर घुसा, जबकि उसका साथी बाहर निगरानी करता रहा। आरोपी ने महिला को चाकू दिखाकर डराया-धमकाया और दो सोने की चूड़ियां उतरवा लीं। हालांकि, वह बालियां और अन्य गहने ले जाने में नाकाम रहा।घटना के दौरान आरोपी अपनी लोई और चाकू मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घर की छत पर रहने वाले किरायेदारों और केयरटेकरों से पूछताछ की जा रही है। एक किरायेदार घर पर मिला, जबकि दूसरे को थाने बुलाया गया है।पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने दिनदहाड़े हुई इस वारदात को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *