फ्लाईओवर पर तेल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप
बड़ा हादसा: फ्लाईओवर पर तेल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग,
मचा हड़कंप
वंदे भारत- पंजाब के खन्ना में एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि तेल से भरे टैंकर में भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा जीटी रोड के फ्लाईओवर पर हुआ है। हालांकि, आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग ने इतना भयानक रूप धारण कर लिया था कि इसकी लपटे दूर-दूर तक देखी जा सकती थी। साथ ही धुएं के गुबार भी उठाते हुए नजर आए हैं।


