शराब के ठेके में ही बिक रही थी घर की निकाली नकली शराब
3 लाख एमएल नकली शराब बरामद
(वंदे भारत) :- शाहकोट पुलिस ने मंगलवार की रात एक लाइसेंसी शराब के ठेके पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की है.

थाना ध्यक्ष बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मानव कुमार धांडो वाल रोड वेंडर अपनी दुकान में अवैध देशी शराब बेच रहा है.

एसएचओ ने कहा कि मानव कुमार के पास से 2 लाख 81 हजार और 250 एमएल जहरीली
शराब बरामद की गई और पंजाब आबकारी विभाग को सौंप दी गई जो आगे की कार्रवाई करेगी।

