Punjab

आप का राज बिजली गुल पानी की सप्प्लाई ठप 50 कॉलोनी में नहीं आ रहा पानी

vande bharat 24- : जैसे ही जालंधर सहर में गर्मी बढ़ी तो पानी किल्लत देखने को बहुत जोरो से मिल रही है| शहर में 10 से ज्यादा जगह ट्यूबवेल खराब हो गए हैं। वार्ड नंबर 58 और 60 में सीवरेज कनेक्शन जोड़ने के लिए तीन दिन से पानी की आपूर्ति रोकी गई है। इन सब कारणों से शहर में 40 से ज्यादा कालोनियों मोहल्लों में पानी की सप्लाई ठप हो गई है। इससे लोग परेशान हो गए हैं। इन कालोनियों के लोग सुबह ही बाल्टी लेकर पानी की तलाश शुरू कर देते हैं। ये दूसरे मोहल्लों से पानी लाकर काम चला रहे हैं।

बाबा बालक नाथ मंदिर, शिवाजी पार्क, भार्गव कैंप बस्ती शेख व अजीत नगर में ट्यूबवेल खराब होने से पानी की आपूर्ति प्रभावित है। लोगों को पानी के लिए धार्मिक स्थलों में लगे ट्यूबवेल या दूरदराज के इलाकों पर निर्भर होना पड़ रहा है। बलदेव नगर, अंबिका कालोनी, विनय नगर वहीं वार्ड नंबर 58 और 60 में नगर निगम ने ट्यूबवेल बंद करने के समय भी लापरवाही दिखाई और प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पानी की सप्लाई तक नहीं दी।