news

केक खाने से मौत मामले में पुलिस को नहीं मिली केक की दुकान, परिवार ने ऐसे पकड़ा डिलिवरी बॉय

वंदे भारत(हर्ष शर्मा) पटियाला में ऑनलाइन डिलिवरी से मंगाया केक खाने से 10 साल की बच्ची की मौत के मामले में न्या खुलासा हुआ है| पुलिस की जांच में ये पता चला है कि जिस दुकान से केक मंगवाया गया है उस नाम की ना तो कई दुकान है और ना ही आनलाइन प्लेट फार्म है|हालांकि जिस बेकरी से केक भेजा गया था वहा के तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, 30 मार्च को मानवी के परिवार ने फिर से उसी फर्म से केक ऑर्डर किया और जब डिलीवरी एजेंट इसे देने पहुंचा, तो उसे पकड़ लिया गया।पुलिस ने गुरमीत सिंह, रनजीत, पवन मिश्रा और विजय को गिरफ्तार किया है| पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 304 के तहत केस दर्ज किया है। बेकरी का मालिक गुरमीत सिंह फरार है।

क्या था पूरा मामला

यह पूरा मामला 24 मार्च का है। 10 साल की मानवी ने अपने जन्मदिन पर एक ऑनलाइन फूड डिलेवरी ऐप से एक केक ऑर्डर किया था। शाम को 7 बजे उसने अपना केक काटा और उसके बाद वह सोने चली गई। मानवी के परिवारजनों ने पुलिस को बताया सुबह मानवी ने पीने के लिए पानी मांगा और फिर से सोने के लिए चली गई।जब बाद में उन्होंने जाकर देखा तो वह बेहोश मिली, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मानवी के परिवार ने आरोप लगाया कि घर के 5 अन्य लोगों ने भी केक खाया था, केक खाकर वह भी बीमार पड़ गए। परिवार ने कहा कि अपने बेटी की मौत का कारण जानने के लिए वह केक को लेकर स्वास्थ्य विभाग गए थे लेकिन विभाग के अधिकारियों ने उन्हें लौटा दिया था।